Madhya Pradesh
आबकारी विभाग ने विनिर्माण इकाई मक्सी में किया पौधारोपण
इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी समेत आदि मौजूद थे
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत आबकारी विभाग द्वारा मैसर्स रीजेंट बीयर एण्ड वाईन लिमिटेड मक्सी बीयर फैक्ट्री में 200 पौधों का रोपण कर वायुदूत एप्प पर अपलोड किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन, प्रभारी अधिकारी बीएल दांगी, रमेशकुमार पंद्रे, निमिषा परमार, सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, फैक्ट्री मेनेजर जयदीप दांचू, डॉ जीडी दीक्षित, आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक, अमित शर्मा, नगर सैनिक बाबुलाल गुर्जर, नरेंद्रकुमार, हेमराजसिंह आदि मौजूद थे।