सेमरिया चौराहा से हवाई पट्टी तिराहे तक रोड के दोनों साईड का अतिक्रमण
आखिरकार किसके सह में किया जा रहा रोड में अतिक्रमण
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले के सेमरिया चौराहे से बी टी आई कोलगवां थाना हवाई पट्टी तिराहे तक सड़क के दोनों ओर बाहर से आए हुए अवैध कंबल फर्नीचर बेचने वालों का अतिक्रमण है यह कहा से आए हैं कौन सी कंपनी है किसको टैक्स दे रहे हैं कोई पूछने वाला नहीं है सबसे बड़ी बात तो यह है की ठीक कोलगवां थाना की दीवार से सटाकर कंबलों की दुकान खोल दी गई है जहां एक ओर सहर का ब्यापारी दुकान किराए से लेकर ईस आसरे में व्यापार कर रहा है की ठंड के सीजन में अच्छी बिक्री करके अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर हर वर्ष ठंड के सीजन में बिना किसी दस्तावेज बिना किसी किराए की दुकान और बिक्री पर बिना किसी टैक्स चुकाए सहर की ब्यस्त सड़कों पर अतिक्रमण कर लाखों का व्यापार कर रहे हैं शहर का यातायात अमला भी अतिक्रमण के नाम पर मोटर साइकिल कारो को जब्त कर खानापूर्ति पर लगा हुआ है जबकि सबसे ब्यस्त मार्गो पर बाहरी लोगों का कब्जा है देखना यह है की कोलगवा पुलिस य फिर यातायात पुलिस अतिक्रमण कारियों पर कब कार्रवाई करते हैं।