CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, मैहर जिला बन गया है। अब मैहर में जिला के अनुसार व्यवस्था होंगी । आज मैहर बाजार मे देखा जाय तो पुनः सड़क के किनारे बीच बाजार में हर जगह अतिक्रमण हो रहा है जिसके कारण हर जगह अव्यवस्था बनी हुई है। चुनाव के पूर्व मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई थी और पहली बार अतिक्रमण हटाने के पूर्व उन्हे व्यवस्थित जगह देकर फिर अतिक्रमण हटाया गया था उन्हे एक चौपाटी में अस्थायी रूप से रोजी रोटी चलाने के लिए स्थान प्रदान किया था जिसकी सभी लोगो ने सराहना की थी। मैहर जिला बाजार मे यातायात की दृष्टि से सुविकसित दिखने लगा था। चाहे वह घन्टाघर हो, चण्डी देवी के पास हो, स्टेट बैंक चौराहा हो , गल्ला मंडी हो अर्थात बाजार लगभग अतिक्रमण मुक्त की कगार पर था जिसके लिए नगरपालिका, प्रशासन, जन प्रतिनिधि मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी की मेहनत थी जिसके लिए वह बधाई के पात्र थे। लोगों का कहना है कि एक बार पुनः मैहर जिला अतिक्रमण अपने चरम सीमा मे है जो मेहनत अतिक्रमण हटाने के लिए की गई थी वह बेकार हो गई एक बार फिर सम्पूर्ण बाजार मे अतिक्रमण का फैलाव हो गया है। मेरी कलम कहती है कि हम सभी को एक बात मन मस्तिष्क में बैठाना होगा कि अब मैहर जिला बन गया है। उसी के अनुरूप अतिक्रमण हटेगा और व्यवस्थित रूप से हटेगा आप सभी को अपना मैहर समझ कर अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन सरकार का सहयोग करना होगा। आज देखने मे आ रहा है हर तालाब के किनारे किनारे अतिक्रमण किया गया है और सबसे बड़ी बात तालाब के किनारे लेटरिंग शौचालय बनाया गया है और उसका गंदा मलमूत्र तालाब में बहाया जा रहा है। निश्चित ही तालाब के किनारे जो अतिक्रमण लोगो ने किया है उससे तालाब संकीर्ण हो गए है। तालाब में गंदे पानी की निकासी कर रहे है जिससे तालाब प्रदूषित हो रहा है। इस समय भारत सरकार के द्वारा नमामि गंगे के तहत जल संवर्धन योजना अभियान चलाया जा रहा है। शाशन उसी के अनुरूप कार्य कर रही है। देखने मे आ रहा है की कुछ लोग अतिक्रमण हटाने की  मुहिम मे अभद् रूपी शब्दो का प्रयोग करते है। यह माँ शारदे की धार्मिक नगरी है इसे सुंदर और आकर्षण बनाना है देवी जी धाम मे भी अतिक्रमण है देखने मे आ रहा है कि माँ शारदा धाम में लोग इस तरह अतिक्रमण किये है की पूरा परिवार रह सकता है और यात्रियों को भी रात मे रोकते है। आप सभी को उचित रूप से जगह प्रदान कर अतिक्रमण हटाया जायेगा। देखने मे मिल रहा है लोग अतिक्रमण कर लोगो को किराये मे देकर अर्थ कमाते है जो कि उचित नही है माँ शारदा धाम मे दलाली अपने चरम सीमा मे है । इस दलाली प्रक्रिया मे अंकुश लगाना अनिवार्य है। दलाली की प्रक्रिया  माँ शारदे के धाम मे नही चलेगा। मैहर में जब श्रधालु भक्त दर्शन करने आता है तो काफी अव्यवस्था देखता है। देवी जी मे जो बन्धा बैरियल मे ठेका हुआ है उसकी क्या प्रक्रिया है उसकी भी जाँच की जानी चाहिए जब पार्किंग की व्यवस्था नही है तो किस प्रकार का टोल नाका। इस टोल नाका के संदर्भ में क्या नियमावली है यह जाँच का विषय है सम्बन्धित अधिकारी इस पर अवस्य ही संज्ञान लेना होगा। अतिक्रमण एक अभिशाप है। आज सतना नजीराबाद मे अतिक्रमण हटने से कितना अच्छा हो गया। कुछ भी हो सारगर्भित नियमो के तहत सकारात्मक रूप से अतिक्रमण हटना मैहर जिले के लिए हितार्थ होगा।