Madhya Pradesh
बड़वानी भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
शुभारंभ के बाद बड़वानी के मुख्य मार्गो में किया जनसंपर्क
CURATED BY – AKHILESH SAHU | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, बड़वानी भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल के विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कार्यालय में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, बड़वानी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष बड़वानी अश्विनी चौहान मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी के प्रमुख मार्गों रणजीत चौक, झंडा चौक, एमजी रोड में जनसंपर्क किया और विजय बनाने की अपील की. लोगों ने प्रेमसिंह पटेल का फूल मालाओं से स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.