एमपी के इंदौर में 145 हज मुसाफिरों का आठवां कारवां इंदौर एयरपोर्ट से रवाना
विदा करने उमड़े सैकड़ों लोगों
इंदौर, 145 हज मुसाफिरों का आठवां कारवां इंदौर एयरपोर्ट से तपती दोपहरी में रवाना हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद न तो हजयात्रियों का उत्साह कम नज़र आ रहा था और उनको विदा करने आ रहे सैकड़ों लोगों का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था।रविवार छुट्टी का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार हजयात्रियों से गले मिलकर अपने लिए भी दुआ की दरख्वास्त कर रहे थे। हज मुसाफिरों के चेहरे उस वक़्त और खिल उठे जब उन्हें विदाई देने इंदौर एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सनव्वर पटेल भोपाल से इंदौर पहुंचे। इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख ने पहले मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल का स्वागत किया । फिर सनव्वर पटेल ने बारी बारी से सभी हजयात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुफ़्ती-ए-मालवा मौलाना नूरुल हक़ नूरी ने सफ़र की आसानी की दुआ देते हुए हाजियों को रुखसत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता खुरासान पठान, डॉक्टर रिजवान पटेल, सद्दाम पठान, रेहान शेख, रहमान खान आदि मौजूद थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड