पॉलिटेक्निक कॉलेज की आठ छात्राएं बीमार
प्रोफ़ेसर ने बताई वजह
सुपौल, सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करजाइन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार की रात अचानक 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में उन छात्राओं को तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां सभी छात्राओं को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बीमार छात्राओं में विद्या कुमारी (16), सोनम कुमारी (16), चंदा कुमारी (17), आंचल कुमारी (18), राज रानी भारती (18), साक्षी सिंह (17), मुस्कान कुमारी (17) और मेधा कुमारी (19) शामिल हैं।
कॉलेज के प्रोफेसर की अपनी दलील
छात्राओं का इलाज कर रहे डॉ संजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की 8 छात्राएं इलाज के लिए भर्ती हुई हैं। रात के भोजन के बाद छात्राओं द्वारा उल्टी और चक्कर आने की जानकारी दी गई, जिसके आधार पर जांच और उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। वही छात्राओं के साथ आए कॉलेज के प्रोफेसर राजीव कुमार ने बताया कि एक दो छात्राओं को पिछले दो दिनों से वायरल बुखार की शिकायत थी। वही एक दो छात्राएं आज उपवास पर थीं, जिन्हें एसिडिटी की वजह से उल्टी की शिकायत आई है। पांच से छः छात्राएं बीमार हैं और उनकी देखभाल के लिए दो-तीन अन्य छात्राएं भी उनके साथ आई हैं। कॉलेज के प्राध्यापकों को जैसे ही छात्राओं के बीमार होने की सूचना मिली, उन्हें तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड