CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी यातायात पुलिस द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, शहर के मुख्य मार्ग के अलावा अन्य छोटे मार्गों पर भी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है इस प्रकार के सूचना बोर्ड लगाए गए हैं,इसके बावजूद भी जो  भारी वाहन शहर में प्रवेश कर  यातायात व्यवस्था को बिगाड रहे हैं ऐसे 4 भारी वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 20000 रुपये का जुर्माना लगाया गया
इसके अतिरिक्त शहर में क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले ऑटो, टेंपो चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही कर 3 ऑटो रिक्शा के चालान किए गए,...
और ऑटो चालकों को समझाइश भी दी गई कि क्षमता से अधिक सावरिया बिठाके वाहन ना चलाए ,, इससे दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है, और सभी ऑटो चालक यातायात के नियमों का पालन करे और दूसरों को भी प्रोत्साहित करे..