दहन के लिए तैयार आताताई का पुतला
पुतले को निहारने पहुंच रहे शहरवासी
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, हर बार की तरह इस बार भी शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा और प्रभु श्री राम के चलित पुतले द्वारा रावण के पुतले का वध किया जाएगा। जिसका इंतजार शहरवासियों को लंबे समय से है। जो अब पूरा होने जा रहा है और पुतला तैयार कर रहे कलाकारों ने पुतला तैयार कर दिया है जिसे निहारने के लिए प्रतिदिन शहरवासी पुतले को निहारने स्टेडियम ग्राउंड पहुंच रहे हैं।
दशहरा उत्सव समिति संयोजक गोविंद नायक ने बताया कि विजयादशमी के मौके पर इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से शोभायात्रा श्रीकृष्ण व्यायाम शाला से शाम 4 बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पहले श्रीकृष्ण व्यायाम शाला में प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और धार्मिक-सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा बजरंगबलि की महाआरती की जाएगी। महाआरती के बाद शोभा यात्रा स्टेडियम मैदान की ओर रवाना होगी, जहां आतिशबाजी के साथ बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन होगा। शोभा यात्रा में शहर के बैंड, घोड़े, बग्गी और भगवान राम, लक्ष्मण, शंकरजी, हनुमान जी के प्रतीक रूप कलाकर आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। स्टेडियम ग्राउंड पर 61 फीट उंचे रावण का दहन किया जाएगा।
बारिश डाल सकती है खलल...
आसमान पर काले बादलों की आवाजाही बनी हुई है और बारिश होने की संभावना भी है। ऐसे में इस बार भी दशहरा उत्सव समिति ने वॉटर प्रूफ रावण के पुतले का निर्माण कराया है, ताकि बारिश के होने पर भी रावण के पुतले को नुकसान न हो। स्टेडियम ग्राउंड पर भव्य आतिशबाजी के बाद अहंकारी रावण का पुतला फूंका जाएगा। वहीं इस बार आतिशबाजी में भी परिवर्तन किया गया है जिसके कारण इस बार की आतिशबाजी गत वर्षों से अधिक आकर्षक होगी। आतिशबाजी इंदौर, देवास सहित शाजापुर के आतिशबाजों के द्वारा की जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड