CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये मतदाताओं को 26 अप्रैल मतदान दिवस के अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने हेतु बूथ पर जाने के लिए जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर स्वीप समिति द्वारा विभिन्न तरह की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन स्वीप प्लान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय आदर्श महाविद्यालय बरपटी में एक वृहद विशाल आकार की रंगोली का निर्माण किया गया।

यह कार्यक्रम चुनाव आयोग के लोगो एवं"चुनाव का पर्व, देश का गर्व"  मतदाताओं को संदेश देने हेतु एक वृहद आकार की 80 फीट बाई 30 फीट की रंगोली का निर्माण स्वीप समिति के सदस्यों एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह के सिविल इंजीनियरिंग के एच. ओ. डी.  सिद्धार्थ जाउरकर एवं सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों जिनमें दिलीप सिंह लोधी, अनुराग गुप्ता, प्रिंस मिश्रा, श्रवण मिश्रा, राघव तिवारी, रितिक वैश्य, सूर्य प्रताप ठाकुर, नितेश अग्रवाल द्वारा बनाई गई। जिसका उद्देश्य निर्वाचन आयोग के संदेश को घर-घर, गांव गांव और गली-गली तक पहुंचाना है। इस चुनाव के पर्व को देश के गर्व के रूप में नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत करने तथा चुनाव को उत्सव बनाने के उद्देश्य से वृहद आकार की रंगोली का निर्माण कर प्रचार-प्रसार करने का अनोखा तरीका स्वीप सदस्यों द्वारा प्रदर्शित किया गया।