CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, पहले अमेरिका और इजरायल दो ऐसे देश थे जो दुश्मन को घर में घुसकर मारते थे। पहले सीमाओं पर जवानों का अपमान होता था और पड़ोसी देश सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन यह आपके एक वोट की ताकत है कि भारत तीसरा देश बन चुका है जो दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है।
यह बात प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने जिले के पोलायकलां में भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले देश में विस्फोट होते थे लेकिन आपने मोदी जी को पहली बार वोट दिया और उन्होंने सीमा पर सैनिकों का सम्मान बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा और भारत की ताकत का अहसास कराया। पहले दो देश अमेरिका और इजरायल ही दुश्मनों के घरों में घुसकर मारते थे लेकिन अब भारत तीसरा देश बन गया। दूसरी बार मोदी को वोट दिया तो अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। इस देश को राम जी के नाम से जाना जाता है। सबको पता है भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे लेकिन कांग्रेस के लोगों को नहीं पता कि भगवान राम कहां पैदा हुए। राम का अस्तित्व क्या है। कांग्रेस ने रामसेतु को तोड़ने के लिए योजना बना ली लेकिन विरोध के चलते वे तोड़ नहीं पाएं। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद आज तक सोनिया, राहुल और प्रियंका मंदिर के दर्शन के लिए भी नहीं गए। तीसरी बार मोदी को वोट दोगे तो अब मथुरा मे कृष्ण की जय जयकार होंगी 

लोकसभा क्षेत्र मे किये 25 हजार करोड के विकास कार्य -सोलंकी 

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाई,ट्रिपल तलाक के लिए कानून लाए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राम राज्य की स्थापना की।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं और उनका मानना है कि देश में सिर्फ चार ही जातियां हैं युवा,महिला गरीब और अन्नदाता और इन चारों के समग्र विकास से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। श्री सोलंकी ने बताया कि शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्य हुवे हैं। और डबल इंजन की सरकार मिलकर शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र में और तेज गति से विकास के कार्य करेंगी । श्री सोलंकी ने सभी उपस्थित जन समुदाय तक मोदी जी की राम-राम भी पहुंचाई।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक के परिजनो से मिलने पहुंचे सीएम-
सभा के बाद मुख्यमंत्री संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्व. शालिग्राम जी तोमर के निवास पर पहुंचे उनके परिजनों से मुलाकात की एवं शालिग्राम तोमर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शालिग्राम तोमर उनके गुरु थे। संघ और विद्यार्थी परिषद में उनके नेतृत्व में उन्होंने कई काम किए हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे यहां उनके निवास पर आने का सौभाग्य मिला।
ये रहे उपस्थित -
कार्यक्रम में मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष माखनसिंह चौहान, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी, लोकसभा संयोजक बहादुरसिंह मुकाती, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, गोपालसिंह इंजीनियर, भाजपा जिला महामंत्री विजयसिंह बैंस,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, राजेश यादव, श्रीमती प्रभा उपाध्याय, श्रीमती वीणा माहेश्वरी, श्रीमती बबीता परमार,अशोक कविश्वर, जय प्रकाश अग्रवाल,सहित आदि नेता मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार विधानसभा संयोजक अशोक कवीश्वर ने माना।पहले सीमाओं पर जवानों का अपमान होता था, अब घर में घुसकर मारते हैं - सीएम