हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को जीतने का संकल्प लेना पड़ेगा तभी हम जिले की सात की सात विधानसभा जीतेंगे- रत्नाकर गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री
आज प्रदेश ही नहीं देश में भी चर्चा है की मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली हैं- मनोज सोमानी
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा एवं कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर ,अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ,जिला संयोजक डॉ राज बरफा ,भाजपा नेता प्रभु राठौर ,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ,जन आशीर्वाद यात्रा संभागीय सदस्य नीलेश भारती ,जिले महामंत्री प्रकाश धाकड़ ,जयराम गावर ,सन्नी रिन मंचासीन रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने पितृ पुरुष के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वल्लित कर विधिवत बैठक का आरंभ किया गया।
स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि हमारे लिए आज शोभाग्य का विषय ही की आज हमारे बीच में गुजरात से आए प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी हम सब का मार्गदर्शन करेंगे। आज प्रदेश में लोगो के बीच विश्वास जगा है की फिर से भाजपा की सरकार बन रही है. गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय चुनावी समय हे और इस समय सभी कार्यकर्ताओं को इस चुनावी समर में लगना पड़ेगा तभी हम भारत माता को परम वैभव पर पहुंचा पाएंगे आगे भी हमारे सहयोग के लिए प्रवासी कार्यकर्ता आने वाले हे पर ऐसे सभी कार्यकर्ता केवल हमारे सहयोगी मात्र रहने वाले है इस चुनाव में जिले की सातों विधानसभा सीट जिताने की जिम्मेदारी आप को ही उठाना पड़ेगी तभी हम सातों विधानसभा जीत पाएंगे। शक्ति केंद्र और बूथ की समिति को सक्रिय करने की आवश्यकता है यही दोनो इकाई मतदाता से सीधे संपर्क में रहती है और मतदान करवाने की जिम्मेदारी इन्ही इकाइयों की है यही हमारी सबसे प्रमुख कड़ी है।
भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के संभाग टोली के नीलेश भारती ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हमारे संभाग में खंडवा के धूनीवाले बाबा का आशीर्वाद लेकर जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ होगी और संभाग के सभी जिलों की विधानसभाओं में भ्रमण करेगी और इस जन आशीर्वाद यात्रा के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओ को जुम्मेदारी दी गई है । भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा 9 सितंबर को धार जिले में प्रवेश करेंगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिला बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी ,विधानसभा संयोजक, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चे के जिला अध्यक्ष ,प्रकोष्ठ जिला संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक संचालन सन्नी रिन व आभार प्रकाश धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।