भीषण ठंड के कारण पटना में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद
शिक्षा विभाग जारी किया आदेश
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, पटना जिले में भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी विद्यालय, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल को 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. कक्षा 8 से ऊपर के क्लास सुबह 9 से 3:30 तक संचालन का निर्देश दिया गया है.पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने धारा 163 के तहत अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक के वर्गों के संचालन पर रोक लगा दी है. समाहरणालय द्वारा जारी ज्ञापांक 428 के तहत शिक्षा विभाग और सभी थाना एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को इस आदेश की कॉपी भेज दी गई है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड