CURATED BY – Mohd Munee | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिले में लगातार अवैध तरीके से प्रतिबंधित अथवा बिना डॉक्टर से लिखी दवाइयाँ जिले के में खुले मार्केट में दूध के लगार की तर्ज पर बेचीं जा रही है यह कहना गलत नहीं होगा यह काला कारोबार जिले के चर्चित कल्याणपुर और पुरानी बस्ती से संचालित हो रहा है, ड्रग्स रैकेट में शामिल अथवा इनको सपोर्ट करने वाली लोग भी पुरानी बस्ती अथवा कल्याणपुर के ही है जो पुलिस के स्थानीय बीट प्रभारी से मिलकर ही नशे का कालकारोबर संचालित करते है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो चौक से लेकर कल्याणपुर केंद्रीय विद्यालय के इर्दगिर्द नशे का काला कारोबार परवान चढ़ रहा है, इस नशे में गांजा, शराब, से लेकर सस्ता नशा ड्रग्स की गोली जिसको सूखा नशा भी कहा जाता है, इसकी लत में सबसे ज्यादा पढ़ने वाले छात्रों को ही देखा जा रहा है यह जिले की कानून व्यवस्था के लिए बुरा संकेत है, छोटे छोटे विद्यार्थी इस कदर इस नशा को लेकर आप खो रहे है, हालही में हुए गैंग रेप वाली जगह में आये दिन राहगीरों से लूट पाट, हुआ करती थी कभी किसी का रास्ता रोका जाता था कभी घूमने निकले छात्र छात्राओं, विद्यार्थियों की अनापसनाप फोटो खींच खींच कर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की खबरे आ रही थी, इतना ही नहीं कुन्नू पनिका नामक आरोपी का पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, और नाम जद नशे का कारोबार किये जाने की शिकायत थाना कोतवाली को मिली थी जिसमे गाँधी के फेरे में धाराएं कम की गई, जिसके कुछ ही दिनों में अपराधी दरिंदे बन गए, इतनी बड़ी बड़ी घटनाये जिसको स्थानीय बीट प्रभारी ने आखिर किस स्वार्थ सिद्धि के लिए दबा कर बैठ गए थे, फर्ज करो गैंगरेप पीड़िता किसी हाई प्रोफाइल नेता और पुलिस अफसर की होती तो क्या अब तक सरग़ना जेल की सलाखों के पीछे न होता, ऐसे कई सवाल है जो पुलिस के आला अफसर अभी भी नज़र अंदाज़ कर रहे है, जैसे ड्रग्स आता कहा से है मंगाता कौन है, स्थानीय दो मोबाइल टॉवर की मदद से कितने संदिग्ध कॉल घटना दिनांक को आयी गई l
ड्रमेबाज़ नशेड़ी और दयालु पुलिस.....
हालही में बीती दिनों बीच बाजार में किसी गोल्डी नामक व्यक्ति ने नशे में है सही। लेकिन एक छोटे व्यापारी को दुकान में सामान के बदले पैसा मांगना भारी अपराध सा हो गया, अचानक शराबियो का झुण्ड ने हमला कर गरीब दुकानदार की रोजी रोटी खतरे में दाल दी l नशेड़ियों ने बेक़सूर दुकानदार की बेदम पिटाई कर डाली, मामला सन्ति व्यवस्था के नजरिये से स्वतः संज्ञान लेने का था इस पूरी घटनाक्रम की खबर थाना कोतवाली पुलिस और थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी को होने के बावजूद कार्यवाही का "का'' नहीं लिख गया और जिले की जनता कुमार प्रतीक की कप्तानी में सुसाशन की राह तक रही है l
भूमाफिया के इशारे पर मारा छापा....
शहडोल का श्याम बाग़ को कौन नहीं जनता यहाँ रहने वाला परिवार को शहडोल ही नहीं आसपास के दस गावो के लोग मानते जानते है कि वक्त बेवक्त गरीबो असहयो कि मदद को अक्सर इस परिवार के दरवाज़े खुले रहते है, खेती किसानी और सब्जी का कारोबार करने वाले ने हालही में टाइल्स का काम भी शुरू किया, इसके अलावा कोई कामधंधा नहीं था न है, इस किसान के शिखंडी, भूमाफिया दोस्त से नहीं मिलती विचारधारा बेकसूर के लिए नासूर बन गई, पुलिस का कहना है कि शराब बेचता था, अब कोई पुलिस को बताये कि पुलिस कंट्रोल रूम के हाई फिकवेंसी वाले कैमरों के आगे कोई दूध में पानी न मिला पायेगा और एक किसान कैमरे कि निगरानी में शराब बेचता था, जबकि सूत्रों के हवाले से कहानी कुछ इस तरह थी 13 मई पुलिस कि छापा मर टीम को एक भूमाफिया में इनपुट दिया, पुलिस ने किसान को मारमार कर लहूलुहान कर दिया सीसीटीवी फुटेज के अनुशार तकरीबन 30 मिनट तक पुलिस ने मारपीट कि उनकी गर्भवती पत्नी से अभद्रता भी कर दी l  जिसके बाद फेसबुक में वायरल वीडियो में देखा गया देर रात तक जबरन कि कार्यवाही पुलिस करती रही l ऐसे में क्या माना जाये कि पुलिस अपराधियों के लिए रहमदिल और इज्जतदार प्रतिष्ठित किसान व्यापारियों के लिए सख्त l

कलेक्ट्रेट के सामने हुई गुंडई
हल ही में विवेकानंद नामक यातायात पुलिस के जवान ने दो लोगो के बीच आकर कलेक्ट्रट के गेट नंबर एक के सामने चल रही मारपीट, गुंडागर्दी को काबू में कर लिए वरना यह भी एक हादसा में अनहोनी की खबर आती, इस मामले से यह आशय है की अपराध के पूर्व अपराधियों में खौफ पूरी तरह से शहडोल में हुआ ख़त्म l इसके पीछे की वजह दशको से शहडोल में जमे एएसआई और कांस्टेबल l जिस तरह से अपराध होने के बाद पतासाजी की जनि चाहिए बड़े से बड़े मामले को मैनेज करने का मद्द्दा इन पुलिस कर्मियो के पास है l
नोट बॉक्स बनाकर लगाये
आपराधिक घटनाक्रम और नागरिको की सहनशीलता

गैंगरेप मामले में शिकायत के अंश....
नाबालिग को तीन लोगों ने उसे झाड़ियों के पीछे जंगल में ले जाकर पटक दिया। दो ने मेरी बेटी के साथ रेप किया। जब उसने उसका विरोध किया तो पेड़ की टहनी तोड़कर मारना शुरू कर दिया। जब ये तीनों बाहर चले गए तो बाकी के बचे दो लोगों ने भी आकर रेप किया। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि रेप करने के बाद आरोपियों ने मुझे दोस्त के पास ले जाकर उसके साथ वीडियो बनाया। बोला कि जो हुआ उसके बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। उसने थप्पड़ मारकर मां-बाप का नाम पूछा। मैं बदहवास थी, जो पूछता गया मैं बताती गई। मैं थप्पड़ खाने की हालत में नहीं थी और वह लगातार पीट रहा था। सब कुछ जानने के बाद आरोपी ने मेरे हाथ में 500 रुपए का नोट दिया और बोला कि जब भी मैं फोन करूं तो जहां बुलाऊं वहां चली आना, नहीं तो जान से मार दूंगा। गौरतलब है कि पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। लेकिन मां का कहना है कि आरोपियों को गोली मार दी जाए।
अब इतनी बड़ी वारदात ड्रग्स रैकेट के शहडोल में पनपने से है इसके विरुद्ध पुलिस ने क्या क्या समझ से परे है बल्कि हालही में हुई जनता की नजरो में अब तक की सबसे बड़ी कागजी कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है l
प्रतिक्रया.....
साहब पुलिस अपनी नाकामी छिपा रही है, चोर डकैत को पुलिस पकड़ने कि जगह ईमानदार लोगो को पकड़ रही है इस बार पुलिस से ही अपराध कैमरे और सीसीटीवी के सामने हुआ, मामला कोर्ट तक पहुंच गया तो पुलिस कोतवाली कि कार्यवाही कि हक़ीक़त सामने होगी l

आम नागरिक, शहडोल

शहडोल में पुलिस का ध्यान अपराधियों बदमाशों चोर डकैतों को जेल में डालने का है नाहक़ व्यापारियों किसानो को तंग करना सरासर गलत है इस मामले में वायरल वीडियो मैंने ही नहीं 10 हजार से अधिक लोगो ने देखा है सभी शहडोल पुलिस कि कार्यवाही पर सवाल उठा रहे है l कानून व्यवस्था में तत्काल सुधार हो वरना इस तरह कि कार्यप्रणाली के खिलाफ जन आंदोलन किया जायेगा l  

छत्रपाल सिंह, अध्यक्ष

युवा मोर्चा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, शहडोल