CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, अग्रवाल महिला मिलन समिति द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओ का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला अग्रसेन चौक में किया जा रहा है। जिसमे सबसे पहले 8 से 14 वर्ष के बच्चों की महाराजा अग्रसेन का चित्र बनाओ प्रतियोगिता रखी गई हैं। कार्यक्रम का आरम्भ अग्रसेन महाराज का माल्यार्पण व पूजन महिला मिलन की अध्यक्ष कंचन व पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा, कुसुम व तारामणि तथा पदाधिकारी उपाध्यक्ष सीमा, कोषाध्यक्ष सपना, सचिव वीणा, सहसचिव रचना, सांस्कृतिक सचिव रश्मि, मीडिया प्रभारी सपना / मनोज तथा महिला मिलन की बहनों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में शानवी,अंश, शुभ, वैशाली, प्रिया, अदिति /स्वप्नेश, मानवी, अनिकेत, समृद्धि, स्वस्ति, पूर्णिमा, अदिति/ओमप्रकाश, आकर्ष ने भाग लिया।प्रतियोगिता के प्रायोजक पूर्व अध्यक्ष  अनिता/ के .सी.अग्रवाल व गायत्री/कृष्ण कांत अग्रवाल हैं।बच्चों ने बहुत ही सुंदर अग्रसेन महाराज का चित्र बनाया।