CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद कृष्ण नगर के संयुक्त प्रयास से सुपर स्पेशलिट डॉक्टरों द्वारा 30 जून को हेल्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

गुरुवार को कार्यक्रम प्रभारी दीपक अग्रवाल और डॉ ललित गुप्ता ने बताया कि इसमें 10 अलग अलग विशेष बीमारियों की जांच सुपर स्पेशलिस्ट के डॉक्टर करेंगे। न्यूरोसर्जन डॉ नितिन कुलश्रेष्ठ, डॉ निशांत श्रीवास्तव, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ एल पी सिंह, किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल एवं पुष्पेंद्र सिंह, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव त्रिपाठी भी जांच करेंगे। बच्चों के ह्रदय विशेषज्ञ डॉ स्मिता मिश्र दिल्ली, बच्चों के सर्जन डॉ प्रदूम पान जबलपुर, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश्वर शुक्ला भोपाल, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विवेक त्रिपाठी रीवा, बच्चों के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ खुशबू असरानी जबलपुर, गठिया रोग विशेषज्ञ विशाल असरानी जबलपुर से पहुंचेंगे। पत्रकार वार्ता में आईएमए के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल, सचिव आलोक खन्ना, शिविर संयोजक डॉ ललित गुप्ता, अनिल मोटवानी, डॉ संकल्प जैन, दीपक अग्रवाल, भरत चौरसिया, सुभाष बनर्जी, अश्वनी अग्रवाल, अतुल बोरा, अजय पांडे, रजनीश अग्रवाल, भूपेश पटेल, राजेश खूबचंदानी, अनिल शर्मा, प्रकाश गौतम, मोनिका अवस्थी, सीमा अग्रवाल, पल्लवी सिंह उपस्थित रही