ज्ञापन ना लेने से नाराज जिलाध्यक्ष ने मंत्री पर कसा तंज
कहा कि कद बड़ा पर दिल छोटा है - मानसिंह कुशवाहा
CURATED BY – ADITYA DWIVEDI | CITYCHIEFNEWS
भिण्ड, जिले में बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भिंड जिले के सुभाष तिराहे पर मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग कैबिनेट मंत्री व जिला भिण्ड प्रभारी प्रहलाद पटेल का घेराव करते हुए काफिले को रोककर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौपना चाहा तो मंत्री जी ने अहंकार वश जनता से जुडी मांगो वाला ज्ञापन पत्र नहीं लिया ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा ,खनिज विभाग की मिलीभगत से जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन हो रहा है,जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट है,जिले में आमजनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । श्री कुशवाहा ने कहा कि जिले की बिगडती हुई व्यवस्थाओं के संबंध में जब यहां के प्रशासन को बताया जाता है,तो वह इसे अनदेखा कर देते हैं । उन्होंने कहा कुल मिलाकर भिंड जिले में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हाल हो चुका है । यहां आमजनता की बात को देखने- सुनने वाला कोई नहीं है । श्री कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल को जनसमस्याओं के निराकरण कराने के लिए एक ज्ञापन पत्र देना चाहा तो अहंकार में डूबे प्रभारी मंत्री जी ने जनता से जुड़ी मांगो वाला ज्ञापन पत्र नहीं लिया, उन्होंने कहा कि मंत्री जी अहंकार में इतने डूबे हुए हैं,तथा तंज करते हुए कहा कि मंत्री जी का कद बड़ा है पर दिल बहुत ही छोटा है ।
श्री कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौपना चाहा तो मंत्री जी ने ज्ञापन नहीं लिया निश्चित तौर पर यह भिण्ड जिले की समूची जनता का अपमान है,कांग्रेस पार्टी आमजन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी,समय आने पर बीजेपी के अहंकार में डूबे हुए मंत्री और नेताओं को जनता सबक सिखाएगी
जनता से जुड़ी मागो पर कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी,और जरूरत पड़ी तो बड़े से बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे ।
कांग्रेस द्वारा जनता की ओर से ज्ञापन पत्र में मुख्य मांगे थी -
(1) भिण्ड जिले में खनिज विभाग के द्वारा रिद्धि सिद्धि कंपनी को जप्त रेत डंप को उठाने की अनुमति प्रदान की गयी थी जबकि कंपनी द्वारा रेत डंप से ना उठाकर एनजीटी के रोक के बाद भी नदियों में से अवैध उत्खन्न किया जा रहा है तथा कंपनी द्वारा डंप से 5 किलोमीटर दूर अवैध वसूली करने का कार्य किया जा रहा है ।
(2) जिले भर में विधुत व्यवस्था बुरी तरीके के चरमराई हुई है,जिले भर में अनुमानित बिल व मेंटेनेंस के नाम पर घंटो कटौती करने का कार्य किया जा रहा है,जिसे रोका जाये ।
(3) अटेर क्षेत्र के ग्राम मीसा में मुख्य मार्ग पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण छोटे - छोटे मासूम बच्चे स्कूल तक नही जा पा रहे जिसकी शिकायत लगातार 2 महीने से ग्रामीणो द्वारा कलेक्टर भिण्ड को अवगत करा चुके उसके बाद भी ग्रामीणो की समस्या का समाधान नही हो रहा है।
(4) आवारा गोवंश के कारण सैकडो एक्सीडेंट हो जाते है,भिण्ड - इटावा नेशनल हाइवे मार्ग पर कई घरो ने अपने चिरागों को खो दिया जबकि कमलनाथ सरकार में बनाई गयी गौशालाये बंद पडी है,जिन्हे संचालित कराया जाये जिससे गौ माता की भी रक्षा हो सके और एक्सीडेंट पर भी अंकुश लग सके।
(5) जिले भर में स्वास्थ व्यवस्थाएं पूरी तरीके से चौपट है,भिण्ड जिला पहले से डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है,जो डाक्टर है,वह भी ड्यूटी टाइम पर नदारद रहते है तथा गोहद अस्पताल में खुले आसमान के नीचे बच्ची को जन्म देने जैसी घटना तथा गोहद सामुदायिक क्रेन्द्र में इलाज के अभाव में विधायक के भाई की मृत्यु हो जाना बहुत ही दुखद विषय है।
ज्ञापन सौपने के लिए मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, एड. अमर सिंह शाक्य,उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया, किसान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया,जिला मंत्री चंद्रभान सिंह कुशवाह,एड. हरनारायण शर्मा,पार्षद आदेश अरेले रानू,जिला सचिव राजेंद्र सिंह परिहार, जिला महामंत्री विवेक पचौरी,अमित कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा,पिंकी उच्चाडिया,रामबरन सिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह चौहान,नीरज सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड