भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा हुई तय
6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर जी की जयंती मनाएगी भाजपा
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार राष्ट्र की राजनीति को विकास के पथ पर लाने के एक स्वर्णिम युग की शुरुआत है जिससे आगामी वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने प्राण प्रण से जुटे हुए हैं। हरियाणा दिल्ली और महाराष्ट्र में एनडीए की निर्णायक जीत ने यह साबित कर दिया है कि भ्रम फैलाने वालों को देश स्वीकार नहीं कर रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने बुधवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक मे जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। श्री पांडे ने पार्टी पदाधिकारियों से आगामी पार्टी कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना से लेकर आज तक निरंतर संघर्ष करते हुए अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंची है। और कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और परिश्रम से पार्टी भारत को विश्व का सिरमौर बने ऐसी कामना के साथ कार्य कर रही है। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मनाएंगे। साथ ही आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के कार्यक्रम भी प्रभावी ढंग से कार्यकर्ता प्रत्येक मण्डल मे संपन्न करें।बैठक को जिला प्रभारी श्री जगदीश जी अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह जी सिसोदिया ने भी संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि, एवं मन की बात कार्यक्रमो एवं विगत समय आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊर्जा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह सिसोदिया,पूर्व विधायक श्री जसवंत सिंह हाडा, श्री पुरषोत्तम चंद्रवंशी, श्री बाबूलाल वर्मा, शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावत, कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक नायक, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, मंचासीन रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्रवंशी ने किया एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर ने माना।