कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
शुद्ध के लिए युद्ध का अभियान एवं आगामी कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले के सनशाइन होटल में कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ जिला सतना की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई एवंआगामी कार्य योजना एवं शुद्ध के लिए युद्ध के अभियान की रूपरेखा बनाई गई, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं सतना लोकसभा प्रभारी बृजेश गर्ग सोनू की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष सतना शशांक सिंह बघेल के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला तथा ब्लॉक पदाधिकारियों की मौजूदगी में अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी के विस्तार की चर्चा विस्तार से की गई एवं प्रदेशव्यापी शुद्ध के लिए युद्ध के अभियान की रूपरेखा बनाई गई बृजेश गर्ग सोनू ने कहा कि आज सभी व्यक्ति उपभोक्ता हैं और आज सभी मिलावट युक्त परिवेश में अपना जीवन गुजार रहे हैं एवं जागरूकता की अभाव में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं मिलावट युक्त वस्तुओं का दैनिक उपयोग करने से कई प्रकार की समस्याएं आ रही हैं लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा कि कब कौन सी बीमारी हो गई जिसका मुख्य कारण है कि जागरूकता का अभाव एवं मिलावट युक्त वस्तुओं का उपयोग करना,हमारा नैतिक दायित्व एवं जिम्मेदारी बनती है कि हम लोगों को इससे बचाए ताकि लोग खुशहाल जीवन जी सके क्योंकि हमारे भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने उपभोक्ताओं के हित के लिए उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत छह प्रकार के अधिकार प्रदान किए थे जिन्हें हमको गांव-गांव में रह रहे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना है जिससे हर व्यक्ति जागरूक हो सके इसके लिए हमारे ब्लॉक की टीम मंडलम सेक्टर एवं ग्राम समितियों का गठन कर कैंप एवं सिविर लगाकर एवं नुक्कड़ सभा कर लोगों की जागरूकता के लिए काम करना है जिससे कि हम अधिक से अधिक जनमत संग्रह कर सकें और कांग्रेस की रीति एवं नीतियों को सभी तक पहुंचा सके आज भाजपा राज में चारों तरफ हाहाकार मचा है चाहे वह किसी भी विषय में हो, साथ ही आगामी दिवस पर होने वाले शुद्ध के लिए युद्ध के अभियान की शुरुआत की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई एवं सभी को जिम्मेदारियां दी गई इसके साथ-साथ अन्य प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने भी अपनी अपनी राय रखी और संगठन को मजबूत बनाए जाने पर चर्चा की इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से सतना लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश गर्ग सोनू जिला अध्यक्ष शशांक सिंह बघेल , प्रदेश संगठन मंत्री श्री अरुण सिंह गहरवार , श्री जगन्नाथ शर्मा, जिला महामंत्री जनपद सदस्य श्री विनोद कुशवाहा , जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह बैश , डॉक्टर विजयराज सिंह , गजेन्द्र सिंह , जिला महासचिव उमेश सिंह पप्पू जिला संगठन मंत्री अमन दीप सिंह बग्गा , जनपद सदस्य धीरेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सीमा मनीष बागरी,कृष्णभान सिंह ,जिला सचिव केशव सिंह , त्रिलोकी सिंह , तिलकराज सिंह ,जिला मंत्री धीरेंद्र सोनी , जिला मीडिया प्रभारी शांतनु त्रिपाठी , विधानसभा अध्यक्ष नागौद शिवांशु समदरिया रिशु , विधानसभा अध्यक्ष रैगांव रुपेश बागरी , विधानसभा अध्यक्ष रामपुर संजय सिंह खरवाही ,ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल शक्ति सिंह जिला सह सचिव रामलखन मिश्रा , ब्लॉक अध्यक्ष अनुज सेन , श्री विनय सिंह परिहार , मनिंदर सिंह जीतू , *आदित्य वाजपेयी , कैलाश प्रसाद खरवाही सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.