शाजापुर में डिजास्टर मैनेजमेंट मॉकड्रील एक्शन प्लान का हुआ आयोजन
डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोग्राम अंतर्गत बाढ़ और आपदा राहत से बचाव का दिया डेमोस्ट्रेशन
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, जिले में परिवीक्षाधीन सहायक कलेक्टर शिवम यादव आईएएस का डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड विक्रमसिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक दिवसीय डिजास्टर मैनेजमेंट मॉकड्रील एक्शन प्लान का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम सहायक कलेक्टर यादव को चीलर डेम पर बोट का चालन एवं उसके पार्टस एवं बोट असेम्बल के बारे में बताया गया। इस दौरान बोट के द्वारा किसी डूबे व्यक्ति को बाढ़ में से किस प्रकार से सुरक्षित बचाया जा सकता है, उसका डेमोस्ट्रेशन दिया गया। साथ ही अत्यधिक पानी के फ्लो में विषम परिस्थितियों में यदि मोटर बोट पलट जाती है तो उसे किस प्रकार से सीधा किया जाता है इसका भी लाईव डेमोस्ट्रेशन किया गया। तत्पश्चात होमगार्ड लाईन स्थित आपदा राहत सामग्रियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वुडन कटर, आयरन कटर, कांक्रीट कटर चलाकर कैसे कार्य किया जाता है इसका भी डेमोस्ट्रेशन दिया गया। वहीं रात्रि में यदि कोई दुर्घटना हो जाती है एवं चारों ओर अंधेरा हो तो आस्का लाईट से कैसे बचाव कार्य किया जाता है इसका आस्का लाईट को चलाकर समझाया गया। आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान में रिपोर्र्टिंग के तरीका के तहत आर्मी, एनडीआरफ द्वारा हवाई रेस्क्यू किया जाना है तो उसकी रिपोर्टिंग एवं बुलाने का क्या प्रोसेस है इसके बारे जानकारी दी गई। जिले में स्थापित ईओसी सेंटर, क्यूआरटी टीम एवं सबडिवीजनल पर तैनात की गई डीआरसी टीम के द्वारा बचाव कार्य एवं रिपोर्टिंग के तरीके से भी अवगत कराया गया। एक दिवसीय मॉकड्रील में एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड जवान द्वारा सम्मिलित होकर बाढ़ राहत कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
24 घंटों में 14.6 मिमी औसत वर्षा
जिले में गत दिवस से गुरुवार सुबह 8 बजे तक 14.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक वर्षा तहसील अंवतिपुर बड़ोदिया में 22 मिमी हुई है। इसी तरह तहसील शाजापुर में 3 मिमी, मो बड़ोदिया में 13 मिमी, शुजालपुर में 18 मिमी, कालापीपल में 18 मिमी, गुलाना में 18 मिमी एवं पोलायकलां में 10 मिमी वर्षा हुई है। इस प्रकार 01 जून 2024 से अब तक शाजापुर 325 मिमी, मो बड़ोदिया में 284 मिमी, शुजालपुर में 339 मिमी, कालापीपल में 506 मिमी, गुलाना में 168 मिमी, पोलायकलां में 154.9 एवं अंवतिपुर बड़ोदिया में 278 मिमी, इस प्रकार कुल 293.6 मिमी औसत वर्षा हुई है।