Madhya Pradesh
एमपी के धार में दिलीप पटोदिया भाजपा विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी नियुक्त
वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओ ने दी शुभकामनाएं और बधाई
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर धार लोकसभा क्षेत्र में 30 मई से 30 जून तल चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया को विशेष जनसंपर्क अभियान का धार-महू लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है । दिलीप पटोदिया की नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।