धर्म संकल्प यात्रा मैहर पहुंचकर गुरुजनों सहित शिष्यों ने मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
यात्रा के संयोजक शरद विश्वकर्मा एवम् प्रभारी आशु त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा के दौरान पूज्य गुरुदेव ने मठ, यज्ञ शाला मंदिर, के संरक्षण हेतु कुछ स्थनों को गोद लिया है
CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, पौराणिक अद्भुत विद्या शोध संस्थान द्वारा धर्म संकल्प पद यात्रा ग्वारीघाट से मैहर का आज सुबह मैहर माता के दर्शन कर पूर्णाहुति किया गया इस दौरान धर्म संकल्प पद यात्रा के संस्थापक स्वामी श्री आकर्षण जी महाराज ने श्री सिद्धेश्वर धाम भक्त परिवार के कल्याण हेतु मां शारदा देवी से प्रार्थना की यात्रा संयोजक शरद विश्वकर्मा एवम् प्रभारी आशु त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा के दौरान पूज्य गुरुदेव ने मठ, यज्ञ शाला मंदिर, के संरक्षण हेतु कुछ स्थनों को गोद लिया है जिससे आगामी समय में उन उन स्थानों में पीड़ित मानवता की सेवा हो शिक्षा का प्रचार प्रसार हो बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो और ग्राम वासियों के शारीरिक और आध्यात्मिक दृष्टि से मजबूत बनाया जा सके इस मौके पर श्री सिद्धेश्वर धाम भक्त परिवार ने स्वामी जी महाराज के संकल्प के साक्षी बने पूज्य गुरुदेव ने श्री सिद्धेश्वर धाम भक्त परिवार को आशीर्वाद दिया और उनके कल्याण हेतु मंत्रोपचार कर सभी के लिए माता रानी से बर मांगे