धनपुरी यूजी बंद कोल माइंस मामला में
जहरीली गैस से 7 लोगो की मौत के बाद पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला किया दर्ज
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के धनपुरी यूजी बंद कोल माइंस में कबाड़ चोरी करने गए जहरीली गैस से 7 लोगो की मौत के बाद पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमे 3 कबाड़ियों सहित 1 कोल माइंस अधिकारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला कायम किया गया है, प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी कुमार प्रतीक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 कबाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही 1 कबाड़ी और 1 कालरी अधिकारी अभी फरार है, धनपुरी बंद कोयला खदान में 26 जनवरी को 4 मौत और 28 जनवरी को 3 लोगो की मौत का मामला सामने आया था, मामले में एक दिन पहले ही धनपुरी टीआई और एक एएसआई को एसपी ने लाइन अटैच किया था, जिसके बाद 3 कबाड़ियों और 1 अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है.