CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, बादशाही पुल स्थित तेजादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा शुक्रवार को तेजा जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से एक चल समारोह भी निकाला गया जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। चल समारोह की शुरूआत बादशाही पुल से हुई जो मीरकला, आजाद चौक, नईसडक़, नाग नागिनी रोड, सोमवारिया बाजार होता हुआ पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने तेजा जी महाराज को छतरी स्वरूप निशान चढ़ाए। सैकड़ों लोगों ने मन्नत मांगी और जिन लोगों की मन्नत पूरी हुई उन्होंने तेजाजी महाराज को छतरी चढ़ाई। वहीं इस जुलूस का विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत भी किया गया। इसके अलावा चल समारोह में भक्ति गीतों पर श्रद्धालू झूमते हुए चल रहे थे, जिनका गुलाल और फूलों से स्वागत किया गया।