CURATED BY - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS

आलीराजपुर, पूरे देश के किसी ना किसी राज्य से बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों में कई बच्चे अपनी जान तक गंवा देते हैं वहीं, कई बच्चों की जान बचा ली जाती है। लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती है। ऐसी ही एक घटना 12 दिसंबर को घटित हुईं।
अलिराजपुर जिले के खंडाला ग्राम में विजय नाम का 5 वर्षीय बच्चा अपने मौसा सालम सिंह के यहां परिजन के साथ आया था। शाम का भोजन बनाने की तैयारी में मौसी और माताजी व्यस्त थीं और विजय अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेलने हुए घर से करीब एक सौ पचास मीटर दूर एक खेत में नवीन खुदे हुए बोरवेल खनन के पास चले गए। करीब 250 फिट खुदे हुए इस बोर का मूंह एक थैली से ढका हुआ था, जिज्ञासावश बच्चा थैली हटाकर  बोरवेल में झांकने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और बच्चा उसी बोरवेल में जा गिरा। पास ही खड़े बच्चें विजय को बोरवेल में गिरते देखकर जोर से चिल्लाए, परिजन तथा अन्य ग्रामवासी तत्काल दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे। यकायक हुई इस घटना से माहौल गमगीन हो गया बजे देशी जुगाड़ के माध्यम से मासूम विजय को सकुशल बाहर निकालने की कोशिश कारगर नहीं हुई।

इस बीच जिला प्रशासन को इसकी खबर लगी, अलिराजपुर जिला कलेक्टर डा. अभय बेडेकर तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए, साथ ही एसपी राजेश व्यास भी घटना स्थल की और रवाना हुए। 
कलेक्टर श्री बेडेकर ने खंडाला पहुंचने के बिच मोबाईल से ही प्रशासन के सभी अमले को निर्देश दिए की वे बचाव कार्य शुरु करने हेतु तत्काल घटनास्थल पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही जिलाधीश ने बच्चें की कुशल क्षेम जानने हेतु टार्च की रोशनी में उसे देखा, उस तक पाइप पहुचाया गया जिससे बात की गई, वह बात कर रहा था। चुकी बच्चा करीब 20 फिट नीचे जाकर फंस गया था उसके उपर निकालने के प्रयास सफल नहीं हुए । इस बिच भारी भीड़ को पुलिस की सहायता से संभाला गया।
तभी जिलाधिश के कलेक्टर कार्यालय से निकलते हुए निर्देश के पालन में पोकलेन और जेसीबी मशीन भी घटनास्थल पर आ गई। अनुभवी जिलाधिकारी तथा एसपी के उचित मार्गदर्शन में बोर के पास तत्काल खड्डा खोदा जाने लगा। इस बीच विधायक श्रीमति सेना महेश पटेल और बीजेपी नेता इंदरसिंह चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे। मशीनों द्वारा सुरक्षित तरीके से पथरीली जमीन में अनवरत खुदाई की गई।  करीब साढ़े पांच घंटे बाद बच्चें के पास वाले स्थल तक खुदाई के बाद जिलाधिकारीगण के मार्गदर्शन में बिना देरी किए बचाव दल ने सुरंग बनाई और बच्चें को बोर में से निकालने में कामयाब हुए। इस बीच कलेक्टर, एसपी सहीत क्षेत्र के हजारों लोग बच्चें के सुरक्षित होने की प्रार्थना भी करतें रहें। मासूम बच्चें विजय को बोर से निकालने के तत्काल बाद स्वास्थ्य अमला घटना स्थल पर पहले से मौजुद एंबुलेंस में लेकर हॉस्पिटल आया, परंतु मासुम बच्चा इस दुखद विपदा से हार मान चुका था। मासूम विजय को बचाने के लिए संवेदनशील जिलाधीश तथा एसपी के मार्गदर्शन में समर्पित सभी प्रयास भी विजय को काल के गाल में जानें से नहीं बचा पाए।

मासूम विजय की मौत के समाचार ने इस अभूतपूर्व बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारी कर्मचारीयो को को दुःखी और निराश कर दिया। ग्राम खंडाला सहीत आलीराजपुर जिले के निवासी इस बचाव कार्य की पल पल की सूचना ले रहें थे और मासूम विजय की जान बचाने के प्रयासों से आश्वस्त थे की विजय की विजय होगी, परंतु विधाता के लेख के आगे मनुष्य के अथाह प्रयास सफल नहीं हुए।