उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर गरीबनाथ मंदिर में समारोहपूर्वक किया श्रावणी मेला का उद्घाटन
मेला एप्प का हुआ लोकार्पण - मेला की सुविधाओं का श्रद्धालु लेंगे सहज रूप में प्रामाणिक जानकारी
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के कर कमलों द्वारा बाबा गरीब नाथ मंदिर में श्रावणी मेला 2024 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री ने मेला में श्रद्धालुओं के लिए दी जा रही सुविधाओं की सराहना की । साथ ही गैर- सरकारी स्तर पर दी जा रही सुविधाओं की भी सराहना करते हुए इसके विस्तारीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह को मा. मंत्री,पंचायती राज विभाग श्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं मा. मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री दिलीप जायसवाल ने भी संबोधित किया तथा बाबा नगरी के धार्मिक, पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला।
मेला एप्प का हुआ लोकार्पण - मेला में उपलब्ध सुविधाओं की श्रद्धालु लेंगे सहज रूप में प्रामाणिक जानकारी
श्रावणी मेला के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एप्प का लोकार्पण किया गया। एप्प के माध्यम से लाइव आरती, वर्चुअल पूजा, लाइव दर्शन, स्वास्थ्य केंद्र, नियंत्रण कक्ष, शिविर, विश्राम कक्ष, बाथरूम, फोटो गैलरी , सुविधाओं की सूची, आपातकालीन संपर्क आदि सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित कर मेला की सुविधाओं से कराया गया अवगत
समारोह में श्रावणी मेला 2024 के सफल सुचारु संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित कर समारोह में लोगों को अवगत कराया गया। इस फिल्म में कांवरिया पथ ठहराव स्थल से लेकर महत्वपूर्ण चौक चौराहों तथा मंदिर के भीतर और बाहर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में चित्रण किया गया। फिल्म में नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप की स्थापना, ठहराव स्थल का निर्माण एवं विविध व्यवस्थाएं-पानी,बिजली, शौचालय, स्नानागार , बेड आदि की व्यवस्था का चित्रण किया गया ।
समारोह में नगर निगम की महापौर श्रीमती निर्मला साहु, नगर निगम की उपमहापौर श्रीमती डॉ मोनालिसा, जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश दीक्षित,अपर समाहर्ता राजस्व श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता आपदा श्री मनोज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड