बुधवार सुबह लिंबी निवासी मोहन पिता सुरसिंग की मौत होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार शाम मोहन पिता सुरसिंग निवासी लिंबी अपने घर के बाहर शौचालय के लिए निकला था इस दौरान घर के बाहर उसे जहरीले सांप ने काट लिया जिसके तुरंत बाद उसे पाटी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया था जहां इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई है मृतक मोहन की तीन बेटियां हैं उसकी मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।