अवैध शराब बेचने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला
इलाज के दौरान मोत
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, होली पर त्योहार मनाने एक युवक अपने निजी निवास कटनी से (मैहर) अमदरा ससुराल गया हुआ था, जहां गांव के कुछ युवको से उसका विवाद हो गया। विवाद के कारण युवकों ने मारपीट करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को कटनी शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कटनी के ग्राम पोसरा निवासी 26 वर्षीय हरप्रासद यादव अपनी ससुराल जिला मैहर के ग्राम धडेलीपुरा गया हुआ था। जहा अवैध शराब बेचने को लेकर उसके मना करने पर कुछ गांव के युवकों ने उस पर प्राण घातक हमला कर दिया। घटना में कटनी ग्राम पोसरा निवासी हरप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके साथ तीन अन्य युवक भी घायल हुए थे। जिन्हे शासकीय जिला अस्पताल कटनी इलाज हेतु लाया गया जहां इलाज के दौरान पोसरा निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है। वही बताया जा रहा है की आरोपी को थाना आमदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।