Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, नालछा के कोठी सोडपुर में 3 दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मांडू के कोठी ग्राम का निवासी है और शादी समारोह में शामिल होने नालछा के सोडपुर गया था। सूचना पर नालछा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलकर पोस्‍टमार्टम के लिए जिला चिकित्‍सालय भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया है। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच कर रही है। परिजनों को युवक की हत्‍या की आशंका है।

जानकारी के अनुसार लोकेश पिता खुमान गिरवाल मांडू के कोठी ग्राम से नालछा के कोठी सोडपुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। तीन दिनों से लापता होने पर परिजनों ने नालछा थाने पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह के समय सोडपुर के एक कुएं में स्‍थानीय लोगो ने युवक का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर नालछा थाना प्रभारी अभिनव शुक्‍ला ने मौके पर टीम को भेज युवक के शव को कुएं से बाहर निकलाकर पोस्‍टमार्टम के लिए जिला चिकित्‍सालय भिजवाया। पुलिस युवक की मौत मामले में जांच कर रही है।