दमोह जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने मतदान केन्द्रो का लिया जायजा
ग्रामो की भी व्यवस्थायें देखी
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, दमोह संसदीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर, जबेरा एवं बटियागढ़ के मतदान केंद्रों का जायजा लिया और व्यवस्थायें देखी।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। दमयंती नगर तहसीलदार मोहित जैन ने सपत्नीक किया मतदान। एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम ने आधुनिक संचेतन अध्यन केंद्र भवन में बनाये गए मतदान क्रमांक 93 पर पहुंचकर सपत्नीक मतदान किया। हटा ब्लॉक के आदिवासी अंचल में लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया, वीरेंद्र आदिवासी और कृपाल आदिवासी दोनो चचेरे भाई वैवाहिक कार्यक्रम को छोड़कर मतदान करने मतदान केंद्र 10 घोघरा पहुंचे, दूल्हों को मतदान केंद्र आता देख मतदान टीम ने उनका स्वागत किया और उनसे वोट कराया, मतदान के बाद दोनो भाई विवाह के लिए रवाना हुए।
मड़ियादो के मतदान केंद्र 25 पर विदाई से पहले दुल्हन सोनाली ने मतदान किया। सोनाली का विवाह जबलपुर में हुआ है। ग्राम पंचायत समन्ना में वृद्ध मतदाता ने व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। पथरिया के वार्ड क्रमांक 15 की थर्ड जेंडर मतदाता शना उम्र 35 वर्ष तथा थर्ड जेंडर मतदाता सपना उम्र 22 वर्ष ने मतदान केंद्र में जाकर मतदान कर अपना फर्ज निभाया। हटा ब्लाक के आदिवासी अंचल में भी लोगो में उत्साह नजर आया, मड़ियादो, घोघरा आदि क्षेत्रों में मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही लम्बी कतारें लगी हुई थी, वही घोघरा मतदान केंद्र पर पहुंचकर मजरा, धुरखेड़ा गांव कि महिलाओं ने भी अपना वोट डाला।
गैसाबाद में बुजुर्ग महिला की मदद कर थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान और कर्मचारी द्वारा पोलिंग बूथ तक ले जाकर मतदान कराया। शादी जरूरी है पर मतदान भी जरूरी है, बटियागढ़ जनपद अंतर्गत आने वाली खिरिया में रोहित सिंह ने शादी से पहले मतदान केंद्र पहुँचकर मतदान किया। मड़ियादो के दिव्यांग मतदाता दीपक तंतुवाय ने अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। ग्राम बांसा तारखेड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 43 में पूरनचंद जैन उम्र 82 वर्ष ने पहुंचकर मतदान किया।