CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, लोकसभा सदन के भीतर देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान रचयिता डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रति टिप्पणी की गई जिससे दलित वर्ग आहत हुआ है।इस मुद्दे को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी व अन्य दलित समाज के संयुक्त दलों द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपने रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे औऱ गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने प्रयास करते हुए अमित शाह के खिलाफ ज़ोरदार नारो के साथ प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट मुख्यालय के बाहर बड़ी तादात में पुलिस बल एक जुट रहा और प्रदर्शनकारियों के बीच पुलिस से नोकझोक तक हुई। ज्ञापन में संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति किये गए टिप्पणी पर स्तीफा देने की मांग और कार्यवाही करने की माँग पर अड़े रहे।