CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, नगर मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ददिया व बम्हनी पंचायत के समनापुर मार्ग के वैनगंगा पोटियाघाट पर जो जिला पंचायत निधि से 23.50 लाख रुपए कि लागत से पनघट एवं रिटर्निंग वाल का निर्माण कार्य बम्हनी सरपंच द्वारा करवाया जा रहा है उक्त निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने व नियम विरुद्ध निर्माण कार्य कि शिकायत ग्राम सरपंच श्रीमती रिषी पंछी भलावी व जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम भोयर सहित ददिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसीलदार लालबर्रा,जनपद सीईओ लालबर्रा व थाना प्रभारी लालबर्रा से 22नवम्बर दिन शुक्रवार को कि है।
वहीं शिकायत पत्र में उल्लेख है कि पोटियापाट ददिया में बम्हनी सरपंच बी आर ढबाले द्वारा अनावश्यक व नियम विरुद्ध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जबकि उक्त भुमि ददिया पंचायत कि सरहद में आती है। बिना ग्रामीणों से पुछे उक्त स्थान पर निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है जिसकी ददिया के ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं है। साथ ही किस मद से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है किसी को कोई अता-पता नहीं है बम्हनी सरपंच बी आर ढबाले द्वारा ददिया के ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है उक्त निर्माण कार्य तत्काल बंद किया जाये साथ ही संबंधित अधिकारी उक्त स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही कि मांग कि गई है।
प्रेस से चर्चा करते हुए ग्राम सरपंच श्रीमती रिषी पंछी भलावी ने बताया कि बेवजह ही नियम विरुद्ध तरीके से बम्हनी सरपंच द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसकी हमारे द्वारा शिकायत कर कार्यवाही कि मांग कि गई है।और वर्तमान में वैनगंगा के पोटिया पाट पर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 15 दिनों तक इसी स्थान पर मेला भी लगा हुआ है और हजारों कि संख्या में लोग दुर दुर से पोटियापाट पर घुमने आते हैं तथा मशीनों कि सहायता से नालीनुमा बनाकर गहरा कर दिया गया है, जिससे कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है, वहीं आगे चर्चा में बताई कि बम्हनी सरपंच से खुद कि पंचायती तो संभल नहीं रही है और दूसरे कि पंचायत में निर्माण कार्य करवा रहे हैं बम्हनी सरपंच हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं औरअभी दस माह पहले ही बम्हनी सरपंच ने कुछ ग्रामीणों के दबाव में आकर अपने हि गांव के लक्षण तुमसरे व उसके परिवार वालों का गांव समाज से हुक्का पानी बंद करवा दिया है जो कि उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है वह दस माह से लगातार न्याय पाने कलेक्टर कार्यालय,एसपी कार्यालय,तहसील व थाने के चक्कर पर चक्कर काट रहा है अभी तक लक्ष्मण व उसके परिवार वालों को न्याय नहीं मिल रहा है,अभी भी उसका गांव समाज से पुरी तरह से हुक्का पानी बंद है उसको किसी भी सामाजिक कार्य में शामिल नहीं किया जा रहा है पहले ऐसे पीड़ित लोगों को न्याय दिलवाये फिर निर्माण कार्य कि बात करें।
वहीं शिकायत कर कार्यवाही कि मांग करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती रिषी पंछी भलावी सरपंच ददिया,मनीराम भोयर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,तुलसीराम बोपचे पुर्व जनपद पंचायत सदस्य,पं. अनिल दुबे,राजेन्द्र भलावी, सुरेन्द्र ठाकरे,मानिक राम बोपचे,दिपेश बोपचे,जियालाल बोपचे,लेखराम बनकर,अंतराम कोले,मोनु आश्वाले, जगन्नाथ मते, जगदीश राणा,दिलेन्द्र भोयर,रेकचंद बिसेन, गणेश भगत,गणेश भोयर,अमृतलाल ठाकरे, प्रमोद हरिनखेडे,मानिकराम बोपचे, हेमराज राउत, तुलसीराम कड़ौकर, धीरेन्द्र हुमनेकर, सहित अन्य सभी लोगों ने कार्यवाही कि मांग कि है।