केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ढोल ताशे बजाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत
CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWS
ग्वालियर, भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश उत्साह और उमंग के साथ व ढोल ताशे बजाकर पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए पहुंचे। श्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल जा रहे थे। सारा स्टेशन शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था।
श्री शिवराज सिंह चौहान का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं ग्वालियर के नवनिर्वाचित सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने गुलदस्ता देकर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक सफर में चार बार मध्य प्रदेश के मुखिया के रूप में बागडोर संभाली है। उन्होंने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए कुछ खास किया है। प्रदेश में रहते हुए शिवराज सिंह ने लखपति दीदी और लाडली बहना योजना शुरू की। इसी प्रकार अब जब वह केंद्र में बैठ रहे हैं, तो उन्होंने सबसे पहले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनके सशक्तिकरण के लिए कृषि सखी योजना की शुरुआत करने का ऐलान किया है।