CURATED BY – ADITYA DWIVEDI | CITYCHIEFNEWS\भिंड, दअरसल मामला भिंड जिले शिक्षा विभाग से जुड़ा है भिंड ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदूपुरा में वर्ष 2003 से 2015 तक का सभी रिकॉर्ड तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा अपने साथ ले गया, उक्त मामले की शिकायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदूपुरा में रहे प्राचार्यों ने पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधिकारी एवं संभागीय शिक्षा अधिकारी को कई बार की लेकिन उक्त पत्राचारों का कोई असर विभागीय अधिकारियों पर नहीं पड़ा, वही अब तक रहे जिला शिक्षा अधिकारियों के द्वारा भी कई बार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदूपुरा के तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा को विद्यालय का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को लेकर आदेश जारी हुए लेकिन तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा ने जिले व संभाग के सभी के आदेशों को कोई तवज्जो नहीं दी ओर न ही रिकॉर्ड उपलब्ध कराया, वही यदि स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा ने 2003 से 2015 तक प्राचार्य के पद पर रहकर कई वित्तीय अनियमितताएं की वही साइकिल वितरण घोटाला, अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं की कोई फ़ीस माफ नहीं की, शाला विकास की राशि, वरिष्ठ कार्यालयों से अलग अलग मद में प्राप्त हुई राशि इन सभी मदोकी राशि अपने परिजनों ओर रिश्तेदारों के खाते के माध्यम से आहरित कर ली है जिस कारण तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा रहा है और विद्यालय का रिकॉर्ड अपने साथ ले गया, और यदि रिकॉर्ड दिया तो पूरा भ्रष्टाचार उजागर हो जायेगा रिश्तेदारों सहित जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है वहीं दबी जुबान से कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा का एक रिश्तेदार है जो पत्रकार हैं उस पत्रकार और उसकी पत्नी और उसके पिता के नाम से कई लाखों रुपए के चेक काट कर राशि को आहरण किया गया! यदि मामले की जांच पड़ताल कोष एवं लेखा शाखा भोपाल से होती है तो भिंड शिक्षा विभाग का अब तक सबसे बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है और इस पूरे भ्रष्टाचार को अंजाम देने बालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। बड़ा सवाल आखिर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जो कई सवाल खड़े करता है?
इनका कहना है -:
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदूपुरा का मामला मेरे संज्ञान में है और रिकॉर्ड के सम्बन्ध में मेरे तत्कालीन प्राचार्य लल्लेश शर्मा को पत्र जारी किया है कि जल्द से जल्द रिकॉर्ड उपलब्ध कराए अन्यथा इस पूरे मामले को लेकर fir भी होगी।
"आरडी मित्तल, जिला शिक्षा अधिकारी भिंड"
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदूपुरा से 2003 से 2015 तक का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने के सम्बन्ध में पत्र मौजूदा प्राचार्य प्रमोद ओझा के द्वारा प्राप्त हुआ था जिस सम्बन्ध में भिंड जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल को पत्र के माध्यम आदेशित किया गया है जल्द से जल्द पूरे मामले बारीकी से जांच पड़ताल कर संबन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर इस कार्यालय को भी अवगत कराए, चूंकि मामला वित्तीय अनियमितताएं से जुड़ा है जिन जिन खाते के माध्यम से शासकीय राशी आहरित की गई उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी जाएगी।
"दीपक पांडे, संभागीय शिक्षा अधिकारी"