Madhya Pradesh
कटनी के बहोरीबंद में फसल में लगी आग
15 से 20 एकड़ में लगी फसल जल कर खाक
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के बहोरीबंद के बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहुडी के 15 से 20 एकड़ की भूमि पर लगी गेहूं की फसल आग की चपेट में आई जिससे गेंहू की फसल जलकर हुई ख़ाक हो गई। फसल में आग लगाते हो किसने पाने परिवार और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे लेकिन आग रुक नहीं पाई और फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
ग्रामीण लोगो ने बताया की आग लगाने के कारण का अभी तक पता नहीं लग सका है ग्रामीणों ने यह भी बताया की फसल में आग लगाने की सूचना फायर ब्रिगेट को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेट की गाड़ी समय से मौके पर नही पहुंच सकी जिसके चलते 15 से 20 एकड़ में लगी खड़ी गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई।