Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, राजा भोज के शहर धार में जल स्तोत्रों के संरक्षण का संकल्प अनेकों धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने स्वच्छ जलधारा अभियान  के आव्हान पर नगर के जल स्तोत्रों , बावड़ी,तालाब जलकूपो को साफ स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर नगर के लाल बाग स्थित प्राचीन बावड़ी से जल स्तोत्रों की सफाई अभियान की आरम्भ किया। आज सुबह 7 बजे सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता ने लाल बाग बावड़ी में श्रमदान किया।धार नगर के नागरिकों का उत्साह इस कदर था की कई वर्षो से कचरे से पटी बावड़ी चंद घंटों में कचरा मुक्त हो गई।

इन संस्थाओं, सामाजिक संगठन एवं समाज के लोगो द्वारा  मुख्य रूप से इस अभियान में अपनी सहभागिता दी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि,आओ सहजे धरा, भू माई फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, टैक्स बार एसोसिएशन, संस्कार भारती, सेवा भारती, पतंजलि योग पीठ, श्री प्रजना समाज सेवा समिति, भाजपा धार नगर धार कांग्रेस,नगर पालिका परिषद धार, औरा जिम, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, नीमा समाज, जैन समाज, मराठा समाज, सिख समाज, वाल्मीकि समाज, यादव समाज, माली समाज, रजक समाज, वैश्य महासम्मेलन। उक्त जानकारी राहुल अग्रवाल एवं जसप्रीत सिंह ने दी।