कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुंची धार
जमकर किया लोगों ने स्वागत
धार, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकल जाने वाली जन आक्रोश यात्रा का आज धार नगर में प्रवेश हुआ यात्रा इंदौर नाके से प्रारंभ हुई त्रिमूर्ति चौराहा घोड़ा चौपाटी मोहन टॉकीज दरवाजा होते हुए धान मंडी चौराहा आनंद चौपाटी हटवाड़ा छतरी होते हुए तिरला पहुंची जहां अनेक मंचों से मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला के समर्थकों द्वारा यात्रा का स्वागत कर यात्रा में मौजूद बरिष्ठ राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा जी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व कैबिनेट मंत्री,पूर्व सांसद कांतिलाल जी भूरिया युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित सभी पदाधिकारी का स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी के 20 साल के कुशासन के खिलाफ निकल जाने वाली इस यात्रा में आम जनता और कार्यकर्ताओं में भाजपा के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला और परिवर्तन का आगाज इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता ने किया।