CURATED BY – SHREENIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर प्रदेश व्यापी किसान न्याय यात्रा  आयोजित की गई है।  किसानों  की मांगों को लेकर जिला कांग्रेस मैहर ने भी न्याय यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए इस रैली में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल सहित चार पहिया वाहन ले कर कांग्रेसी शामिल हुए मैहर बाईपास से यह किसान न्याय यात्रा अपनी मांगो को लेकर किसानों के हितों की लड़ाई  प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मध्य घंटाघर से  होते हुये इस छोर से उसे छोर तक न्याय यात्रा की तत्पश्चा कलेक्ट्रेट परिसर की सीमा मे प्रेवेश करते समय कांग्रेस नेताओ एवं पुलिस के बीच प्रतिरोध उत्पन्न हुआ जिला पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई थी 
प्रजातांत्रिक मूल्यो की रक्षा करने के लिए संविधान द्वारा प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए किसानों के हितकार किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिए जाने की मांग एवं राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गईअमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्यवाही कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते इस न्याय यात्रा मे प्रशासन के प्रतिरोध का जिला अध्यक्ष घर्मेश घई के नेतृत्व मे समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया ।आए हुए ट्रैक्टर्स को जिला प्रशासन ने कलेक्टर परिसर मे आने नही दिये इसलिए  ट्रैक्टरों को कलेक्टर कार्यालय के बाहर से सभी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष घर्मेश घई ने जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन पत्र देने से पूर्व सभी उपास्थित कांग्रेस जनो को संबोधित करते हुए कहा किसानो को सोयाबीन की फसल का 6000 रुपये धान के 3100 रुपये  और गेहूं के 2700 रुपये समर्थन मूल्य शामिल करना होगा। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा राज में व्याप्त महिला अत्याचार, भारी भरकम बिजली बिल, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, मैहर  में अधूरी पड़ी दाईं तट नहर परियोजना, बरसों से महानदी का क्षतिग्रस्त पुल, मैहर शहर की खस्ता हाल सड़कों , पुलिस की अवैध वसूली और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दों  पर सरकार को जमकर कोसा जिला अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा किसानों के अधिकारों की लड़ाई है और उन्हें अपने हक के लिए न्याय नही मिलने पर आरपार के लिये तैयार होना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए यह आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी सरकार किसानों के हितों में न्याय करें अन्यथा लड़ाई आगे भी लड़ी जाएगी इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने भी अपना संबोधन दिया जिसमें श्री द्विवेदी ने भ्रष्ट एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की परवाह न करने  वाली इस सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है जो किसानों के साथ न्याय न कर सके भाग्य विधाता किसान दर-दर मे भकट रहा है ब्लॉक अध्यक्ष ने ज्ञापन में वर्णित मांगो को पढ़ कर सुनाया इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी रहे मनीष पटेल ने भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को किसानो के साथ शासन स्तर पर बनाई गई नीतियों में किसानों के शोषण का की पर्याप्त व्यवस्था की है अब समय आ चुका है जब हम अपने हितों के लिए सरकार के खिलाफ सामने आये कार्यक्रम प्रभारी यासिर हसनात ने भी प्रदेश में फैली तमाम अराजक्ताओं पर प्रदेश सरकार को  कोसा 
भारी पुलिस बल की उपस्थिति में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने ज्ञापन ग्रहण किया इस अवसर पर व कांग्रेस नेता  जिला अध्यक्ष धर्मेश घई कार्यक्रम प्रभारी यासिर हसनात प्रभात द्विवेदी मनीष पटेल अरुण तने मिश्रा केशव प्रसाद चौरसिया रामभद्र पांडे अमजद खान रविंद्र सिंह गुड्डू अमरपाटन से विद्या भूषण पांडे सरला गौतम अर्जुन सिंह मसराम रामबली कुशवाहा  अधिवक्ता जितेंद्र कुशवाहा रजनीश शर्मा अखिल मिश्रा युवक कांग्रेस से शिवम पांडे विपिन सिंह बघेल यशवंत सिंह नितिन शराफ पंकज कुशवाहा शारदा पटेल  राम सिंह बुंदेला गोविंद नाथ पटेल रविंद्र पटेल कुलदीप पाठक वरिष्ठ पार्षद रामराज सिंह रमेश प्रजापति मुन्ना सनी सिंह सौरभ केसरी चंद्रभान सिंह अयोध्या कुशवाहा पुष्पराज बुंदेला शेख जबल दुर्गेश पटेल विनोद यादव राम भगत यादव महेश विश्वकर्मा विनीत सोनी गुड़िया बाई रोशन लाल कुशवाहा मोती पटेल मोनू लोधी नसीब खान बद्री कुशवाहा कुंजीलाल कुशवाहा के साथ-साथ मैहर जिले के समस्त मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष  उपस्थित रहे जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस  समस्त वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।