शिकायत/अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर निर्वाचन संबंधी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1950 एवं दूरभाष क्रमांक 07812-224045 पर की जा सकेगी
अधिकारी-कर्मचारियों की 30 अक्टूबर से (अवकाश दिनों सहित) आगामी आदेश पर्यन्त तक लगी ड्यूटी
CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने आमजन से कहा है विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया, 55-दमोह, 56-जबेरा एवं 57-हटा के संचालन हेतु शिकायत/अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर कलेक्टर कार्यालय के भू-तल स्थित कंट्रोल रूम (मतदाता सहायता केन्द्र सामान्य निर्वाचन) में स्थापित किया गया है। निर्वाचन संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 एवं दूरभाष क्रमांक 07812-224045 है। नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर आयोग के निर्देशानुसार 24 घंटे सतत् रूप से चालू रहेगा। नियंत्रण कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी 30 अक्टूबर 2023 से (अवकाश दिनों सहित) आगामी आदेश पर्यन्त तक लगाई है।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया शिकायत एवं अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर के नोडल अधिकारी संजय पाण्डे होंगे। सहायक शिक्षक माध्यमिक शाला सदगुवां कृष्ण कुमार पाण्डे, जे.एम.आई. मलेरिया विभाग संतोष ठाकुर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग विनोद अठ्या की ड्यूटी प्रथम पारी में प्रात: 08 बजे से अपरान्हृ 03 बजे तक, सर्व शिक्षा केन्द्र सहायक ग्रेड-3 राकेश अहिरवार, उत्कृष्ट विद्यालय सहायक ग्रेड-3 अपूर्व हजारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा विभाग ओशो उपाध्याय की ड्यूटी द्वितीय पारी में अपरान्हृ 03 बजे से रात्रि 11 बजे तक तथा एम.एल.बी. स्कूल के सहायक ग्रेड-3 धर्मेन्द्र पटेरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक ग्रेड-3 विकास अहिरवार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जन.शि.के पथरिया के यशवंत राठौर की ड्यूटी तृतीय पारी में रात्रि 11 बजे से प्रात: 08 बजे तक लगाई गई है।
उन्होंने निर्देशित किया है संबंधित कर्मचारी निर्धारित दिनांक, स्थान एवं समय पर अपनी उपस्थिति निर्वाचन कार्यालय में देना सुनिश्चित करेंगे।
सुगम मतदान हेतु माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देशन में पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह एवं मॉडल कॉलेज बरपटी में माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण एवं सुगम मतदान स्थापना हेतु दिव्यांग कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर 80 वर्ष की उम्र से अधिक वाले मतदाताओं जिन्हें की डाक मतपत्र के माध्यम से घर पर जाकर मतदान कराना है का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा सूक्ष्मता से पीपीटी के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षण में सहायक नोडल प्रशिक्षण एसएन हसन, डॉ. आलोक सोनवलकर, मोहन राय, मुकेश गुजरे, दिलीप जोशी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रश्न किये जिनका सटीक उत्तर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों द्वारा दिए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड