CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। इस दौरान उन्होने चाईल्ड मेटरनल डेथ, 108 एम्बुलेंस संचालन, सीडीआर रिपोर्ट आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने 108 एम्बुलेंस समय पर चिकित्सालय में नही पहुंचने पर 108 एम्बुलेंस संचालक ऋषि नामदेव को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होने चाईल्ड मेटरनल डेथ किस कारण से हुई है इसकी बिन्दुवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश बीएमओ एवं डॉक्टर्स को दिए। साथ ही निर्देश दिए कि ब्रेस्ट फीडिंग के बारे में जानकारी देने के लिए आशा एवं एएनएम को प्रशिक्षण दें, ताकि आशा एवं एएनएम गर्भवती माताओं को ब्रेस्ट फीडिंग की जानकारी दे सकें। इस दौरान उन्होने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में होम डेथ एवं रास्ते में डेथ न हो इसके प्रयास करें। इसके लिए आशा एवं एनएनएम के माध्यम से समय-समय पर भ्रमण कराकर जानकारी लेते रहें। उन्होने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अजय साल्विया, एपीडेमिक समन्वयक डॉ सुनीता परमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुमित यादव, डीपीएम शैलेन्द्र सोनी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीलम चौहान आदि उपस्थित थे।