CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सुबह की पहली किरण होते ही पहाड़ी दुर्गम मार्ग से होते हुए जिले की जनपद पंचायत जबेरा के अंतिम छोर पर कटनी जिले की सीमा से लगे  दूरस्थ आदिवासी वनांचल वनग्राम बोदा मानगढ़ पहुंचे। यहां ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याओं को सुना।  ग्राम बोदा मानगढ़ के निवासी कलेक्टर को अपने बीच पाकर बहुत ही खुश नजर आए।  ग्रामीणों ने बताया ग्राम में आने के लिए रास्ता बहुत ही खराब है जो की पहाड़ों के बीचों बीच से हैं यहां आना-जाना बहुत मुश्किल होता है। बरसात में मिट्टी बह जाती है।आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस सड़क न होने की कारण यहां समस्या होती। मरीज या गर्भवती को ले जाने कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।जिस पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तत्काल व्यवस्था कर सड़क बनाने के लिए जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल एवं एसडीओ शिवाजी को निर्देशित किया। ग्रामीण ने बताया कि यहां डीपी ख़राब होने से एक फेस मिलता है, पर्याप्त लाइट उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिस पर उन्होंने विद्युत विभाग को डीपी बदलने  निर्देशित किया।

ग्रामीणों ने कलेक्टर  को बताया  नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंच गया है, इसके पूर्व में पानी उपलब्ध नहीं होता था अब पीने के लिए पानी उपलब्ध हो गया है। परंतु खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने से खेती नहीं कर पाते हैं, यहां ग्राम में दो तालाब हैं,  एक तालाब में पानी नहीं रुकता है, खेती की सिंचाई के लिए पानी की समस्या समस्या को सुनते ही कलेक्टर  तालाब देखने पहुंचे और एसडीओ शिवाजी को तालाब मरम्मत के संबंध में निर्देश दिए ताकि जल का भराव हो सके।

ग्रामीणों ने बताया

बोदा मानगढ़ में दो तालाब वर्षों से क्षतिग्रस्त है तालाबों की मरम्मत का मांगपत्र ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया है जिसमें ग्रामीणों ने बताया वर्ष 2001 फॉरेस्ट विभाग के द्वारा एक तालाब का निर्माण किया गया था जिसका बेस्ट बीयर खराब है और तालाब में बारिश का पानी नहीं रुक पाता है उसी के ऊपर 3 वर्ष पहले ग्राम पंचायत के द्वारा दूसरा तालाब निर्माण करवाया गया था तालाब में पानी के रिसाव समस्या से वारिश का पानी नहीं रुकता है। निस्तार के लिए ग्रामीणों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन तालाब निर्माण की मांग की है 

जमुनहा खड्डू नाला में नवीन तालाब निर्माण के लिए तीन वर्ष से फाइल एनओसी के लिए वन विभाग के पास लंबित है लेकिन एनओसी नहीं मिलने की वजह से नवीन तालाब निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।

घाटी का जायजा लिया
कलेक्टर ने पैदल चलकर दुर्गम घाटी मार्ग का भी जायजा लिया और जल्द से जल्द सड़क बनाने के लिए अधिकारियो  को समुचित दिशा निर्देश दिए।