CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, सेवा सहकारी समिति सिंगपुर को उपार्जन पंजीयन में लापरवाही बरतने एवं शासन की पंजीयन नीति का पालन न करने के आरोप में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने समिति के ऑपरेटर राहुल श्रीवास्तव को आगामी उपार्जन कार्य हेतु ब्लेक लिस्टेड किया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है समिति के ऑपरेटर राहुल श्रीवास्तव की सेवाए आगामी उपार्जन में किसी भी समिति द्वारा उपार्जन कार्य हेतु न ली जाये।
इसी प्रकार कलेक्टर  सुधीर कुमार कोचर ने समिति प्रबंधक/ केन्द्र प्रभारी फतेहपुर कन्हैयालाल चौबे के स्पष्टीकरण से असहमत होते हुये तत्काल निलंबित कर आगामी कार्यवाही से कलेक्टर को अवगत कराने के निर्देश सहायक आयुक्त सहकारिता को दिये हैं।