CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का (बिना ताला खोले) मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने कलेक्टर को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ईव्हीएम नोडल प्रतीक खरे, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि विष्णुप्रताप सिह, रवींद्र वर्मा, राकेश वर्मा, अरफाना बेगम, राकेश कन्नौजिया सहित अन्य निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।