जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
नवीन भवन में पीडियाट्रिक, गायनोलॉजी विभाग तथा ओपीडी शिफ्टिंग के दिए निर्देश
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, जिला चिकित्सालय अनूपपुर का कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते, डॉ एस सी राय, डॉ वीरेंद्र खेस, ऊर्जा विभाग के कार्यपालन यंत्री उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिला चिकित्सालय के सीएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड, एएनसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को सुलभ रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई उन्होंने नए भवन में पेडियाट्रिक गायनोलॉजी विभाग तथा ओपीडी संचालन के लिए शिफ्टिंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिविल सर्जन को अभियान मोड में शिफ्टिंग की कार्यवाही करने तथा लिफ्ट के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नवीन भवन में मरीजों को किसी तरह से परेशान ना होना पड़े उसके लिए दिशा सूचक बोर्ड (लेवल) यथोचित स्थान पर लगाए जाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने नवीन भवन में लगाई गई लिफ्ट तथा जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए जा रही नवीन ट्रामा यूनिट भवन का भी निरीक्षण किया तथा कार्यों की गुणवत्ता के निर्देश दिए।