कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला समिति ने प्राचार्य सेंट नॉवर्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पत्र जारी
03 करोड़ 32 लाख रूपये के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने के लिए दी सूचना
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला समिति सुधीर कुमार कोचर ने प्राचार्य सेन्ट नॉवर्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल को दा सोसायटी ऑफ अबे ऑफ बरने में हस्तांतरित की गई 03 करोड़ 32 लाख रूपये के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने सूचना पत्र जारी किया है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला समिति सुधीर कुमार कोचर ने कहा विद्यालय प्रबंधन द्वारा दा सोसायटी ऑफ अबे ऑफ बरने में हस्तांतरित की गई राशि के संबंध में जानकारी चाही गई थी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सूचना पत्र के उत्तर के साथ इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, अत: विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि दिये गये निर्धारित बिन्दुओं की जानकारी 03 दिवस के भीतर जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाये।
उन्होंने कहा है निर्धारित समय-सीमा में जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये स्कूल प्रबंधन स्वयं उत्तरदायी होगा।