Madhya Pradesh
कटनी में हुआ सामूहिक करवा पूजन
पूजा के बाद नाच-गाना कर मनाया करवा चौथ का त्यौहार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, साल में एक बार आने वाली करवा चोथ पर्व महिलाओ ने सज सवरकर धूमधाम से मनाया। पति के दीर्घायु जीवन व अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं दिनभर निर्जल-निराहार रहकर करवा चौथ का व्रत कर पूजन अर्चन कर चंद्र उदय होने पर पति के हाथों करवे से पानी पीकर व्रत पूरा किया। प्रेम व समर्पण के इस पर्व पर जमकर डांस भी किया।
कटनी में पंजाबी महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से करवा पूजन किया। पूूजन में करीब 100 से अधिक महिलाओ ने एक साथ करवा पूजन किया गया। पूजन के पूर्व पंजाबी महिलाये सज सवरकर खुबसूरत लिबास में महिलाओ पूजन में पहुची विधि विधान पंडित की मजूदगी में पंजाबी महिलाओ द्वारा सामूहिक पूजन कर अपने अपने पति की लम्बी आयू की कमाना की।