कप-कपाने के बाद गायब हो गई सर्दी, तापमान 32 के पार
चुभने लगी धूप, रात के तापमान में भी आया उछाल
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कंपकंपाने वाली सर्द हवाएं गर्म हवाओं में बदल गई है तो दिन में सुहावनी लगने वाली धूप भी अब चुभने लगी है। क्योंकि दिन का तापमान अब 32 डिग्री को पार कर चुका है। हालाकि मोसम विभाग ने सर्दी के मौसम के लौटने की संभावना जताई है।
कुछ दिन पहले ही फरवरी माह में भी सर्दी का पारा बढ़ा हुआ था ओर तापमान लगातार कम हो रहा था। दिनभर सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही थी। हवाएं अब भी चल रही है लेकिन इनकी दिशा बदल गई है जिससे लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हे कि कि दिन का तापमान 32.5 डिग्री तक पहुंच चुका है तो रात का तापमान भी करीब 16 डिग्री को पार कर चुका है। बदलते मोसम के कारण लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है और शहरवासी अब रात में पंखों का इस्तेमाल करने लगे हैं।
फिर लौटकर आएगी सर्दी
मोसम परिवर्तन का सिलसिला अभी भी जारी रहेगा। मोसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अभी तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन आगामी 20 फरवरी से मौसम एक बार फिर सर्द होगा। इस दौरान सर्द हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरना पड़ेगा। लेकिन कुछ दिनो बाद फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और मौसम गर्म होगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड