सीएम का आदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में बेअसर
एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है कोठी का अस्पताल।
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी के हाल बेहाल, यहां सीएम का आदेश बेअसर नजर आ रहा है, एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा कोठी का अस्पताल चल रहा है, जबकि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सभी कर्मचारियों को नियमित समय पर पहुंचने का आदेश दिया हुआ है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में डॉ. मयंक तिवारी के अलावा कोई भी डॉक्टर ओपीडी में मौजूद नहीं है, आलम यह है कि जहां ग्रामीण अंचलों में मरीज दूर-दूर से आते हैं वहीं ओपीडी में डॉक्टर के न मिलने से मरीजों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सीएम के आदेशों के खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी भी ऐसे लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में ज्यादातर कर्मचारी नियमित समय से नहीं पहुंचते हैं और यही वजह है कि इसका खामियांजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।