एमपी के शाजापुर में आयोजित हुआ सीएम राइस स्कूल एवं देश स्तरीय स्कूल चलो अभियान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा किया गया लोकार्पण
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा जिले के गुलाना में आयोजित सीएम राइस स्कूल के लोकार्पण समारोह एवं प्रदेश स्तरीय स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर,, प्रदेश के लाडले जननायक श्री शिवराज सिंह जी चौहान से आत्मीय सानिध्य प्राप्त किया, एवं चर्चा की तथा जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक गणों द्वारा दिए गए विकास कार्य एवं जन समस्याओं के आवेदन एवं ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपकर ,,शाजापुर जिले में मेडिकल कालेज एवं एग्रीकल्चर कॉलेज की सौगात देने का माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया जिले के इस गौरवमयी कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह जी परमार ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री सम्मानीय श्री बृजेंद्र सिंह जी यादव, मेला तीर्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री माखन सिंह जी चौहान क्षेत्रीय सांसद श्री महेंद्र सिंह जी सोलंकी िले के प्रभारी श्री जगदीश जी अग्रवाल, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र जी बरुआ, सुसनेर के विधायक श्री विक्रम सिंह जी राणा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक जी नायक विशेष रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिले के सभी पूर्व विधायक गण प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा के मंडल अध्यक्षगण मंच पर उपस्थित थे.