CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, बरसते पानी मे हेलीकॉप्टर से कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दूर दराज से आई जनता ने ताली बजाकर स्वागत किया। आज  कटनी जिले के प्रवास के दौरान बहोरीबंद विधानसभा प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, प्रदेशअध्यक्षं बीडी शर्मा,  विधायक संजय पाठक, सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए. 1011.05 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली बहोरीबंद उद्वहन सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया वही सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर ड्राप मोर क्राप अर्थात पानी की बूंद-बूंद का उपयोग कर अधिकतम उत्पादन लेने के किये गए आव्हान के पालन में भूमि बचाव एवं जल बचाव के उद्धेश्य के साथ खेतों में पानी पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव  करीब 55 करोड़ रूपये के विकास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात  दी इस परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति 1011.05 करोड़ रूपये की है। इस परियोजना से कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के 151 ग्रामों के कृषकों की 32 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। जिसमे बहोरीबंद तहसील के 86 ग्रामों की 18800 हेक्टेयर, स्लीमनाबाद तहसील के 43 गांवों की 9345 हेक्टेयर, रीठी तहसील के 17 गांवों की 2500 हेक्टेयर और कटनी तहसील के 5 गांवों की 1355 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचिंत हो सकेगी। इस परियोजना मे बरगी बांध की दांई तट मुख्य नहर की आर.डी. 102.50 किलोमीटर ग्राम भनपुरा तहसील ढीमरखेडा से 128.50 एम.सी.एम 12.39 क्यूमेक्स जल उद्वहन कर 151 ग्रामों  सिचाई का लाभ मिलेगा। इससे भूमिगत पाईप नहर प्रणाली से 2.5 हेक्टेयर चक तक 23 मीटर दवाब युक्त जल उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके बाद कृषकों द्वारा स्प्रिंकलर, ड्रिप लगाकर सिचाई की जा सकेगी वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से कोई नेता आज तक अयोध्या नहीं गए श्री राम का दर्शन नहीं किया वहीइंदौर वाली सभी दोषियों परकार्यवाही किसी को  नहीं छोड़ जाएगा वहीं उन्होंने राहुल गांधी को आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकामें देश को लज्जित करने का काम कर रहे हैं.