कटनी के स्लीमनाबाद, भेड़ा ग्राम के बच्चो ने खलिया आरंडी के बीजो
बच्चो की हालत नाजुक, इलाज जारी
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, मध्य प्रदेश कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र भेड़ा ग्राम के 5 से 6 बच्चो ने आरंडी के बीजो का सेवन कर दिया। बीजों का सेवन करने से 2 बच्चो की हालत नाजुक हो गई जिन्हे तुरंत की परिजनों ने कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहा उनका इलाज जारी है।
बीमार हुए बच्चो के परिजन प्रीतम चौधरी ने बताया की वह मजदूरी करते है और शाम के वक्त उनकी पत्नी ने बताया की उनके बच्चे उल्टी दस्त कर रहे है जिस सूचना पर वह तुरंत घर पहुंचे और बच्चो से पूछा तो बच्चो ने बताया की उन्होंने अरंडी के बीजों का सेवन कर लिया है, प्रीतम चौधरी ने यह भी बताया की ग्राम के 4 से 5 बच्चो ने भी अरंडी के बीजों का सेवन किया है। वही उनके दो बच्चो की अधिक हालत खराब होने के चलाते उन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे है। जहा उनका इलाज जारी है। वही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया की सभी बच्चे स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र भेड़ा ग्राम के निवासी है और दो बच्चो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही परिजनों द्वारा बताया गया की इन दोनो बच्चो के साथ कई अन्य बच्चो ने भी अरंडी के बीजों का सेवन किया है जिसकी तलाश के लिए स्लीमनाबाद थाने में सूचना दे दी गई है।